Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं ‘मोगैंबो मोदी, कीमत चुकानी होगी : राहुल गांधी

चेन्नई, 10 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि 'मोगैंबो मोदी' भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं।

उन्होंने यहां 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में यह भी कहा कि विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि प्रधानमंत्री को इस 'अपराध' की कीमत चुकानी पड़े।

राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी को यह समझ नहीं आ रहा है कि खेल खत्म हो चुका है।'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कारवाई को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को बंद कर दिया गया और सत्ताधारी दल के 'गुंडों' को छात्रों की पिटाई के लिए खुला छोड़ दिया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा 'मोगैंबो मोदी' लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं और विपक्ष के दल यह सुनिश्चित करेंगे कि मोदी ने देश के खिलाफ जो 'अपराध' किया है, वह उसकी कीमत चुकाएं।

'मोगैंबो' 1987 में आई मशहूर हिंदी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के खलनायक के किरदार का नाम है, जिसे अमरीश पुरी ने निभाया था।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह तमिल पहचान और सांस्कृतिक विरासत पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और तीन भाषा के फॉर्मूले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी को तमिलनाडु पर थोपने की कोशिश की जा रही है और विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों को नियुक्त किया जा रहा है।

गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना बेहद महत्वपूर्ण है और जिज्ञासा को बढ़ावा देना शिक्षा का अहम हिस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां छात्रों की जिज्ञासा को दबा रही हैं।

उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर भी तमिलनाडु को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया और राज्य की भाषा, संस्कृति तथा इतिहास की रक्षा करने पर जोर दिया।

भाषा हक अविनाश दिलीप

दिलीप