Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

एआईटीए में एसओएम पदों के लिये आवेदन करने वालों में भूपति और सानिया भी

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारत के पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) में उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) के पद के लिये आवेदन किया है ।

भूपति ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने इस पद के लिये आवेदन किया है ।

भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल लिएंडर पेस पहले ही एआईटीए प्रशासन का हिस्सा बनने की इच्छा जता चुके हैं । भूपति और सानिया भी एसओएम के लिये आवेदन कर चुके हैं ।

दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोहन बोपन्ना ने भी आवेदन किया है । इनके अलावा पुरूष वर्ग में पूर्व डेविस कप कप्तान आनंद अमृतराज, गौरव नाटेकर और महिला वर्ग में सानिया ने आवेदन किया है ।

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के आने के बाद प्रशासन से जुड़े उपायों को लेकर एआईटीए ने एसओएम पदों के लिये आवेदन मंगवाये थे ।

एआईटीए सूत्रों के अनुसार पुरूष और महिला वर्ग में 26 आवेदन मिले हैं जिनमें 18 पुरूष वर्ग में और आठ महिला वर्ग में है ।

पुरूष वर्ग में पूर्व डेविस कप खिलाडी और प्रशासक मुस्तफा गौस, विशाल उप्पल, श्रीनाथ प्रहलाद, संदीप कीर्तने और नंदन बल शामिल हैं ।

महिला वर्ग में साइ जयलक्ष्मी , राधिका कानिटकर, रश्मि चक्रवर्ती , अर्चना वेंकट रमन, आरती वेंकटरमन, आरती नाटेकर के नाम हैं ।

एसओएम चुनने की अलग प्रक्रिया है जिसमें 20 पुरूष और 20 महिला पूर्व खिलाड़ियों का रोस्टर बनाया जाता है । एसओएम चुनने की प्रक्रिया पांच नवंबर को खत्म हो जायेगी ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द