कीव, 10 अक्टूबर (एपी) यूक्रेन के जापोरीजिया क्षेत्र में रूसी हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह हमला रूसी डीजल खरीदने के लिए एक समझौते की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषणा किए जाने के एक दिन बाद हुआ। यूक्रेन ने इस समझौते को लेकर चेतावनी दी थी कि इससे रूस को उसके खिलाफ युद्ध में वित्तीय मदद मिलेगी।
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख माईखायलो सेमीकिन ने शनिवार को बताया कि जापोरीजिया में रिहायशी इमारतों पर रूसी बमबारी में मारे गए 11 लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं।
रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य हमला शुरु किए जाने के साढ़े चार साल बाद भी दोनों देश युद्ध में उलझे हुए हैं।
हालिया हमले ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद हुए, जिसमें उन्होंने रूस से डीजल खरीदने का समझौता किए जाने की बात कही थी। यह कदम यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर वर्षों से बनाए जा रहे अमेरिकी दबाव के विपरीत है। इसे अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों से निपटने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
एपी प्रचेता अविनाश
अविनाश
अविनाश