Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशनों को बंद रखने की अवधि चार घंटे बढ़ाई

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत शनिवार को 45 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की अवधि चार घंटे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दी।

डीएमआरसी ने सेवा संबंधी संशोधित जानकारी में कहा कि जिन स्टेशनों को पहले शाम छह बजे फिर से खोलना था, वे शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे।

उसने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और इसके अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कारणों से इन पाबंदियों को शुक्रवार रात नौ बजे से लागू किया गया था।

डीएमआरसी ने शुक्रवार को अपनी पिछली परामर्श सूचना में संशोधन करते हुए प्रवेश और निकास पर पाबंदी वाले स्टेशनों की संख्या 57 से घटाकर 45 कर दी थी। संभावित प्रदर्शन और संवेदनशील स्थानों की ओर भीड़ बढ़ने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर ये पाबंदियां लगाई गई थीं।

मेट्रो नेटवर्क के कई प्रमुख स्टेशन इन पाबंदियों के दायरे में हैं। इनमें राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, कश्मीरी गेट और नयी दिल्ली स्टेशन शामिल हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप