Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

छत्तीसगढ़ में महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

राजनांदगांव, 10 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक अज्ञात हमलावर ने घर में कथित तौर पर घुसकर 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात डोंगरगढ़ कस्बे के पास स्थित चौथाना गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में घुसा और उन पर तथा उनके बच्चों हितेंद्र (21) और ममता (19) पर हमला कर दिया।

अधिकारी के मुताबिक, हमले में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे डोंगरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय कमला के पति घर से बाहर थे। जब वह लौटे तो उन्होंने घर में खून से लथपथ शव देखे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

भाषा

सं, संजीव रवि कांत