Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि82 कॉजपा प्रदर्शन चौथी लीड हिरासत

कॉजपा प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

नयी दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया।

दि79 अधिकारी निर्वाचन आयोग एसआईआर

124 पूर्व अधिकारियों ने खुले पत्र में निर्वाचन आयोग और एसआईआर का बचाव किया

नयी दिल्ली, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और अन्य संबद्ध सेवाओं के 124 पूर्व अधिकारियों ने देश के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर निर्वाचन आयोग तथा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया का पुरजोर समर्थन किया है और बिना किसी ठोस सबूत के चुनाव में धांधली के आरोप लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

दि73 दिल्ली अदालत ताहिर हुसैन

दिल्ली दंगा : ताहिर हुसैन दंगा करने के लिए उकसाने का दोषी करार, 12 अन्य आरोपी बरी

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने के लिए उकसाने का शनिवार को दोषी ठहराया, जबकि 12 अन्य आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

दि71 कांग्रेस प्रदर्शन प्रियंका

भारत में अब लोकतंत्र नहीं, मोदी और शाह चला रहे हैं तानाशाही: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि ‘‘भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तानाशाही चलाई जा रही है।’’

दि68 एनआईए फ्लाईदुबई जांच

फ्लाईदुबई की उड़ान में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले की जांच करेगी एनआईए

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले महीने फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दि57 न्यायालय कॉजपा प्रदर्शन एससीबीए

एससीबीए ने वकीलों को हिरासत में लिए जाने पर जताई चिंता, सीजेआई से हस्तक्षेप का आग्रह

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने वकीलों के खिलाफ कथित तौर पर ‘‘अत्यधिक बल प्रयोग’’ किए जाने की शनिवार को निंदा की और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि81 अदालत दिल्ली शरजील जमानत

शरजील इमाम की जमानत रद्द करने से अदालत का इनकार

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कहा कि 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम ने मीडिया के संपर्क में आकर अंतरिम जमानत की एक शर्त का ‘‘प्रथम दृष्टया उल्लंघन’’ किया। हालांकि अदालत ने शरजील की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह आत्मसमर्पण करने के लिए पहले ही लौट रहे थे।

प्रादे17 मणिपुर हिंसा

मणिपुर के कामजोंग में महिला की गोली मारकर हत्या, निषेधाज्ञा लागू

इंफाल, मणिपुर के हिंसा प्रभावित कामजोंग जिले में एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ1 अमेरिका मस्क रिलायंस लीड भाजपा

एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने शनिवार को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी पर अपने तीखे हमले जारी रखते हुए मीडिया खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए।

अर्थ6 केरलम मुख्यमंत्री साक्षात्कार बंदरगाह नेटवर्क

समूचे केरलम को एकीकृत बंदरगाह शहर में बदलने की योजना: मुख्यमंत्री सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर (भाषा) केरलम की यूडीएफ सरकार राज्य में बंदरगाह आधारित एक एकीकृत लॉजिस्टिक नेटवर्क विकसित करने की योजना बना रही है, ताकि पूरा राज्य एक एकीकृत बंदरगाह शहर के रूप में तब्दील हो सके। राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह बात कही।

वि14 पृथ्वी घड़ी लीप सेकंड

लीप सेकंड ने पृथ्वी के चक्कर के हिसाब से घड़ियों का समय सही रखने में मदद की, क्या अब इसकी जरूरत नहीं

लॉस एंजिलिस, आप जानते होंगे कि हर चार साल में फरवरी में एक दिन अतिरिक्त होता है। इस साल को लीप वर्ष कहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में लगभग 365 दिन और छह घंटे लगते हैं। अगर हर चार साल में एक दिन नहीं बढ़ाया जाए, तो मौसमों के शुरू होने की तारीखें धीरे-धीरे बदलने लगेंगी।

वि13 पाकिस्तान आईएईए

पाकिस्तान में परमाणु सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है: आईएईए

इस्लामाबाद, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने पाकिस्तान में अपना पहला भौतिक सुरक्षा सलाहकार मिशन पूरा करने के बाद कहा है कि देश ने परमाणु सामग्री और परमाणु केंद्रों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत व्यवस्था स्थापित की है।

खेल18 खेल टेनिस फेनेस्टा

चौधरी ने तीसरा फेनेस्टा ओपन खिताब जीता, केशरवानी को पहला पुरूष खिताब

नयी दिल्ली, शीर्ष वरीयता प्राप्त वैदेही चौधरी और छठी वरीयता प्राप्त मान केशरवानी ने फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप में शनिवार को क्रमश: महिला और पुरूष वर्ग के खिताब जीत लिए।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल दिलीप

दिलीप