नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा ) शीर्ष वरीयता प्राप्त वैदेही चौधरी और छठी वरीयता प्राप्त मान केशरवानी ने फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप में शनिवार को क्रमश: महिला और पुरूष वर्ग के खिताब जीत लिये ।
चौधरी ने 2022 और 2024 में भी खिताब जीते थे । उन्होंने 20 वर्ष की श्रुति अहलावत को 6 . 4, 7 . 5 से हराया ।
वहीं पुरूष एकल फाइनल में केशरवानी ने तीसरी वरीयता प्राप्त नितिन सिन्हा को 6 . 0, 6 . 4 से मात दी ।
लड़कों के अंडर 18 वर्ग में दसवीं वरीयता प्राप्त रिभव सरोहा ने चौथी वरीयता प्राप्त ओम रमेश पटेल को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर खिताब जीता ।
लड़कियों के वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त पार्थसारथी मुंडे ने आहान को 6 . 3, 6 . 4 से हराकर खिताब अपने नाम किया ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द