Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कश्मीर घाटी में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन

श्रीनगर, 10 अक्टूबर (भाषा) 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) से संबंधित अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर 'वोट चोरी' के खिलाफ घाटी भर में शनिवार को विरोध मार्च निकाला।

‘इंडिया’ गठबंधन के देशव्यापी आंदोलन के तहत श्रीनगर के अलावा घाटी के कई जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किए गए।

श्रीनगर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दर्जनों कार्यकर्ता एम. ए. रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए।

उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए तथा उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कांग्रेस कार्यालय परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

कुछ देर तक प्रदर्शन जारी रहने के बाद इसे शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।

‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने घाटी के कई अन्य जिला मुख्यालयों पर भी इसी तरह के प्रदर्शन मार्च निकाले।

भाषा राखी नरेश

नरेश