कोलकाता, 10 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन का मकसद देश को अस्थिर करना और विकास प्रक्रिया में बाधा डालना है।
राज्य की नगर निकाय मामलों एवं शहरी विकास मंत्री ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है, जब कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।
पॉल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे जो कर रहे हैं, वह देश के खिलाफ है। उनका आचरण राष्ट्रविरोधी है। वे (कॉजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप जारी विकास प्रक्रिया को किसी न किसी बहाने से पटरी से उतारना चाहते हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि अलगाववादी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए वामपंथी दलों और कॉजपा की मदद कर रही हैं।
पॉल ने कहा कि हालांकि, देश की जनता प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है।
भाषा सिम्मी देवेंद्र
देवेंद्र