नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अपनी नयी कार्यकारी परिषद का चुनाव पांच दिसंबर को करेगा जिसके लिये शनिवार को संजय कुमार श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
श्रीवास्तव दिल्ली और चंडीगढ के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त हैं ।
आईओए अध्यक्ष पी टी उषा ने अच्छे प्रशासन को मजबूत बनाने के संगठन के प्रयासों की दिशा में इसे अहम कदम बताया ।
उन्होंने कहा ,‘‘ 2026 के चुनाव भारतीय ओलंपिक आंदोलन में अच्छे प्रशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने में एक अहम मील का पत्थर हैं। हमारा मकसद मजबूत, भरोसेमंद और खिलाड़ियों पर केंद्रित संस्थान बनाना है, जो ओलंपिक चार्टर के अनुरूप हो ।’’
भाषा मोना पंत
पंत