सियोल, 10 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में एक शॉपिंग मॉल की छत का कुछ हिस्सा गिरने से कम से कम 38 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डेगू अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर छत गिरने की घटना की सूचना मिलने के बाद 66 अन्य लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।
अग्निशमन विभाग की अधिकारी यून जोंग-मी के अनुसार, नौ लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को लोगों को बचाने और इस घटना से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
एपी तान्या देवेंद्र
देवेंद्र