Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया

मेंढर/जम्मू, 10 अक्टूबर (भाषा) सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट पांच बारूदी सुरंग का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह सेना के एक गश्ती दल ने बसोनी टॉप इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के पास दो बारूदी सुरंग का पता लगाया, जबकि इसी इलाके में एक दिन पहले तीन अन्य बारूदी सुरंग मिली थीं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर इन बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया। इस दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए बनाई गई अवरोधक व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण कभी-कभी ये सुरंगें बहकर दूसरी जगहों पर पहुंच जाती हैं, जिससे वहां लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र