(संपादकीय सुधार के साथ)
छत्रपति संभाजीनगर, 10 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस ने कॉजपा के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया।
कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण से जुड़े ‘फॉर्म-6’ में बदलाव को लेकर दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वालूज इलाके में स्थित दीपके के आवास के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
संबंधित थाने एक अधिकारी ने कहा, “पहले दीपके के आवास पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था। नयी दिल्ली की स्थिति को देखते हुए अब पुलिस मुख्यालय ने 20 पुलिसकर्मियों का एक दल तैनात किया है।”
भाषा तान्या खारी
खारी
खारी