Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मणिपुर के कामजोंग में महिला की गोली मारकर हत्या, निषेधाज्ञा लागू

इंफाल, 10 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के हिंसा प्रभावित कामजोंग जिले में एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 35 मिनट पर नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी बहुल चसाद गांव में हुई।

उन्होंने महिला के गले के पास गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद कुकी और नगा समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। हिंसा के दौरान कई घरों में आगजनी की गई।

जिले के अधिकारियों ने हिंसा को और फैलने से रोकने के लिए चसाद पुलिस गेट चौराहे के 400 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 162 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

इस आदेश के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भाषा तान्या खारी

खारी