Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

राजस्थान में आज से कई जगह हो सकती है बारिश: मौसम विभाग

जयपुर, 10 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में कई स्थानों पर शनिवार और रविवार को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके असर से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर तथा भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा और सबसे अधिक तापमान पिलानी में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी देवेंद्र

देवेंद्र