नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महालय के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से समाज में खुशी, करुणा और आशा का संचार होगा।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शुभो महालय! हम मां दुर्गा का आशीर्वाद मांगते हैं। उनके आशीर्वाद से हमारे समाज में खुशी, करुणा और आशा का संचार हो। हर ओर शांति और समृद्धि हो।’’
महालय पितृ पक्ष के समाप्त होने और देवी पक्ष के शुरू होने का प्रतीक है। यह देवी दुर्गा के आगमन और दुर्गा पूजा की शुरुआत का संकेत होता है।
पौराणिक हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी दुर्गा अपने पति के निवास स्थान कैलाश से अपने मायके की यात्रा शुरू करती हैं।
भाषा जोहेब खारी
खारी