Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दक्षिण कोरिया में शॉपिंग मॉल की छत गिरने से 36 लोग घायल

सियोल, 10 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में एक शॉपिंग मॉल की छत का कुछ हिस्सा गिरने से कम से कम 36 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डेगू अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर छत गिरने की घटना की सूचना मिलने के बाद लगभग 70 अन्य लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।

अधिकारियों के अनुसार, कम से कम नौ लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया, लेकिन तत्काल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छत गिरने का कारण क्या था।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को लोगों को बचाने और इस हादसे से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

एपी तान्या देवेंद्र

देवेंद्र