Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मुजफ्फरनगर में नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य को 11वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम नयी मंडी थाना क्षेत्र की है और आरोपी की पहचान मोहित सिंघल के रूप में हुई है।

सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार छात्रा की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, प्रधानाचार्य ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया था, जहां उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। इसके बाद लड़की ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

देवेंद्र

देवेंद्र