Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

फरहान और सदाकत के अर्धशतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया

रावलपिंडी, 10 अक्टूबर (एपी) साहिबजादा फरहान ने कप्तान पद संभालने का जश्न शानदार तरीके से मनाते हुए 52 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया।

पाकिस्तान के सामने 183 रन का लक्ष्य था और उसने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

फरहान ने 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली। उन्हें माज़ सदाकत का अच्छा सहयोग मिला जिन्होंने महज 29 गेंदों में 50 रन बनाए।

इससे पहले श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा के 91 रन की मदद से पाकिस्तान के नए तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने आठ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। अपना पांचवां टी20 मैच खेल रहे उदारा ने 55 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

अगले दो मैच रविवार और मंगलवार को रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

एपी

पंत

पंत