मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के वास्ते यहां स्थित एक होटल से मुंबई हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये हैं।
कॉजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दीपके पूर्वाह्न 10 बजे तक दिल्ली पहुंच सकते हैं।
इस बीच, दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रीय राजधनी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
भाषा
देवेंद्र खारी
खारी