Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ट्रंप ने अपनी मीडिया कंपनी की सलाहकार को ‘व्हाइट हाउस’ का नया प्रेस सचिव नियुक्त किया

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी मीडिया कंपनी की संचार सलाहकार केटी जकारिया व्हाइट हाउस की अगली प्रेस सचिव होंगी। वह कैरोलिन लीविट की जगह लेंगी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर जकारिया के चयन की जानकारी दी। जकारिया इस मंच का संचालन करने वाली कंपनी ‘ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप’ में ‘कमेंटेटर’ हैं।

जकारिया ने इस साल की शुरुआत में कुछ समय के लिए गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता के रूप में भी काम किया था।

ट्रंप ने कहा कि जकारिया राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके प्रचार अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रही थीं। खासकर, उन्होंने महत्वपूर्ण राज्यों में प्रचार की जिम्मेदारी निभाई थी।

जकारिया से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। ‘लिंक्डइन’ पर उपलब्ध उनकी प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने पेपरडाइन विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री हासिल की है।

कैरोलिन लीविट ने 12 अगस्त को पद छोड़ने की घोषणा की थी और 27 अगस्त को यह पद छोड़ दिया था।

एपी खारी देवेंद्र

देवेंद्र