Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ब्राजील के स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला संदिग्ध पुलिस कार्रवाई में मारा गया

साओ पाउलो, 10 अक्टूबर (एपी) ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक शहर के एक स्कूल में 13 बच्चों को दो घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाने वाला एक संदिग्ध पुलिस कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना साओ पाउलो से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कुरीतिबा शहर के साओ ब्राज नामक मध्यमवर्गीय इलाके में हुई।

पराना राज्य पुलिस की प्रवक्ता लेटिशिया मार्टिन्स ने विद्यालय ‘सीएमईआई साओ ब्राज’ के बाहर संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध एक कक्षा में घुस गया और बच्चों तथा कर्मचारियों को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन परिस्थितियों में संदिग्ध को मार गिराया गया।

मार्टिन्स ने कहा, ‘‘(संदिग्ध ने) खुद पर और दूसरों पर पेट्रोल छिड़कने की धमकी भी दी थी। हमारी टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन अंत में उसे मार गिराने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।’’

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि संदिग्ध ने ऐसा क्यों किया।

स्थानीय समाचार माध्यमों में प्रसारित वीडियो में संदिग्ध और पुलिस के बीच बातचीत के दौरान विद्यालय के बाहर अभिभावक रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं। दो धमाकों के कुछ ही मिनट बाद पुलिसकर्मी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकालते नजर आए।

कुरीतिबा नगर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि घटना के बाद विद्यालय के बच्चों और कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एपी खारी देवेंद्र

देवेंद्र