Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के उपमुख्यमंत्री जेलियांग के पुत्र के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के उपमुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग के पुत्र कुची रांगकाउ जेलियांग के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया।

खबरों के मुताबिक, कुची रांगकाउ जेलियांग का दीमापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मृत्यु के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नगालैंड के उपमुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग के पुत्र कुची रांगकाउ जेलियांग के असामयिक निधन से दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं जेलियांग परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।'

भाषा सुमित अविनाश शफीक

शफीक