पनामा सिटी, नौ अक्टूबर (एपी) पनामा में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।
भूकंप के झटके से राजधानी में इमारतें हिल गईं और लोगों को घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र पनामा के दक्षिणी छोर के पास स्थित पितालोसा अरिबा से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
राजधानी पनामा सिटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां इमारतें हिलने लगीं और लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।
एपी शफीक अविनाश
अविनाश