Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखते हैं : मोहन चरण माझी

भुवनेश्वर, नौ अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखते हैं।

माझी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें एक चार्ट भी साझा किया, जिसमें दर्शाया गया है कि विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री डिजिटल मंचों का किस तरह उपयोग कर रहे हैं।

माझी ने कहा कि युवाओं का एक विशेष समूह सोशल मीडिया के इस्तेमाल के मामले में सरकारी अधिकारियों से काफी आगे है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार सोशल मीडिया नीति बनाने की योजना बना रही है।

माझी ने यहां ओडिशा सूचना सेवा (ओआईएस) के अधिकारियों के लिए आयोजित एक प्रबोधन कार्यक्रम में ‘सोशल मीडिया के उभरते रुझान’ विषय पर मुख्य संबोधन के दौरान ये बातें कहीं।

माझी ने कहा, ‘‘हाल ही में मैं जल शक्ति मंत्रालय की एक बैठक में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली गया था। वहां प्रधानमंत्री ने मुझे एक सीलबंद लिफाफा दिया और कहा कि इसे बाद में खोलें। जब मैंने उसे खोला, तो उसमें एक चार्ट था, जिसमें बताया गया था कि मुख्यमंत्री इंस्टाग्राम, ‘एक्स’ और अन्य सोशल मीडिया मंचों का किस तरह इस्तेमाल करते हैं।’’

भाषा

शफीक अविनाश

अविनाश