भुवनेश्वर, नौ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शनिवार से ओडिशा के दो दिन के दौरे पर रहेंगे और संगठन के स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
भागवत के शनिवार शाम करीब चार बजे ओडिशा के संबलपुर शहर पहुंचने की संभावना है।
आरएसएस (पूर्व) के प्रचार प्रमुख सुमंत कुमार पांडा ने कहा, ‘‘भागवत शनिवार शाम छह बजे से आठ बजे के बीच जीएम विश्वविद्यालय के सभागार में स्वयंसेवकों की एक सभा में शामिल होंगे। अगले दिन, भागवत राज्य के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।’’
भाषा अविनाश शफीक
शफीक