Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

राहुल गांधी का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को स्वीकार किया : सूत्र

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को स्वीकार किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि ये ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि विपक्ष द्वारा खड़े किए गए विवाद में देश की राष्ट्रपति को घसीटा जा रहा है।

यह प्रतिक्रिया शुक्रवार शाम को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद आई। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपा था।

इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि राष्ट्रपति ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया और विपक्षी नेताओं की बातों को ‘‘स्वीकार किया’’।

गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने विपक्षी नेताओं से ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति इन सबूतों को स्वीकार करने के लिए तैयार होंगी, तब ‘इंडिया’ गठबंधन उन्हें सबूत सौंप देगा।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश