Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी कॉजपा को प्रदर्शन की अनुमति, कानून-व्यवस्था की 'गंभीर' चिंताओं का दिया हवाला

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की 'गंभीर' चिंताओं और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

नयी दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कॉजपा के सह-संयोजक सौरभ दास और संयुक्त सचिव बालकृष्ण को भेजे पत्र में कहा कि इस विरोध-प्रदर्शन की अनुमति देने से कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

पत्र में कहा गया, 'व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए मांगी गई अनुमति प्रदान नहीं की जा सकती और इसे खारिज किया जाता है।'

पुलिस ने यह भी रेखांकित किया कि प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में संगठन से प्राप्त पत्र केवल एक सूचना मात्र था, न कि अनुमति मांगने के लिए नियमानुसार जमा किया गया आवेदन।

पत्र के अनुसार, जंतर-मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा-निर्देशों के तहत प्रस्तावित तिथि से कम से कम 10 दिन पहले आवेदन जमा करना अनिवार्य है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश