Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिल्ली पुलिस ने हत्या मामले में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने 2021 के एक हत्या मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला समयपुर बादली थाने में दर्ज किया गया था और आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी हरीश कुमार उर्फ पिलुआ को गुप्त सूचना के आधार पर आठ अक्टूबर को दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या 21 नवंबर 2021 को हुई थी, जब अभिषेक उर्फ मोनू को हुकुमचंद नामक व्यक्ति से 10 लाख रुपये का कर्ज वसूलने के लिए जीवन पार्क के मास्टर मोहल्ला ले जाया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिषेक और हुकुमचंद के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद हुकुमचंद, उसके भाई सुनील उर्फ सोनू और हरीश ने अभिषेक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

उन्होंने बताया कि अभिषेक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान हुकुमचंद, सुनील और मीना को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि हरीश फरार हो गया था। उसे 19 मई 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश