कोलकाता, नौ अक्टूबर (भाषा) अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मलिक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अपने फिल्मी नाम 'कोयल मलिक' से मशहूर अभिनेत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
मलिक को उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि यानी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिव द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। यह उपचुनाव 16 अक्टूबर को निर्धारित था।
अविभाजित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार के रूप में उच्च सदन के लिए चुने जाने के महज तीन महीने बाद जुलाई में मलिक द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए चार तृणमूल उम्मीदवारों में वह शामिल थीं। अन्य उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी शामिल थे।
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश