नयी दिल्ली, 9 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार के निर्देश पर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किया गया है।
सेवा दल के प्रमुख ने एक बयान में कहा कि संगठन का विधिक प्रकोष्ठ इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करेगा।
उनके आरोप पर फिलहाल इंस्टाग्राम और सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कांग्रेस सेवा दल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा संबंधित सोशल मीडिया मंच के माध्यम से की गई इस कार्रवाई से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, असहमति के अधिकार और डिजिटल अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
भाषा हक हक पवनेश
पवनेश