Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

रायपुर में तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के परिवार का परिचित है और पड़ोस में रहता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा अमानाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को आरोपी परमानंद ध्रुव (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, बच्ची बृहस्पतिवार को जब ध्रुव के घर खेलने गई थी तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

भाषा संजीव शफीक

शफीक

शफीक