Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मुफ्त राशन के लिए नया मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं: खाद्य एवं रसद विभाग

लखनऊ, नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए नया मोबाइल खरीदना और ओटीपी सत्यापन कराना अनिवार्य नहीं है।

खाद्य एवं रसद विभाग ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में फैल रही अफवाहों को भ्रामक बताया।

विभाग के अपर आयुक्त सत्यदेव की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मुफ्त राशन पाने के लिए किसी भी लाभार्थी को नया मोबाइल खरीदने की जरूरत नहीं है।

विभाग ने लोगों से ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बयान के मुताबिक, प्रदेश में उचित दर की दुकानों पर ई-पॉस मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों के जरिए पहले की तरह पारदर्शी तरीके से राशन वितरित किया जा रहा है।

बयान में बताया गया कि अगर किसी लाभार्थी की उंगलियों के निशान पहली बार में नहीं मिलते हैं, तो उसे उसी दिन दो और मौके दिए जाते हैं और इसके बाद भी बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने पर आंखों की पुतली के स्कैन का विकल्प उपलब्ध है।

इसके अलावा, राशन कार्ड में दर्ज परिवार का कोई अन्य सदस्य सत्यापन कराकर खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि ओटीपी आधारित राशन वितरण कोई नई व्यवस्था नहीं है।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र