Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

छत्तीसगढ़: रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी परमानंद ध्रुव (35) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि तीन साल की बच्ची बृहस्पतिवार को पड़ोस के एक घर में खेलने गई थी, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

भाषा संजीव जितेंद्र

जितेंद्र