नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 43 करोड़ रुपये रहा।
बीमा कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 41 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि केनरा बैंक प्रवर्तित बीमा कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 2,511 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,349 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,553 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रीमियम जुटाया, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में यह 2,260 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण