नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पूनावाला फिनकॉर्प का सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना होकर 375 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय में वृद्धि के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
पूनावाला फिनकॉर्प ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,625 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,543 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की ब्याज आय भी जुलाई-सितंबर तिमाही में उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 2,416 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,402 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 30 सितंबर, 2026 तक बढ़कर 74,008 करोड़ रुपये हो गईं।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण