Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

असम मंत्रिमंडल ने बॉक्सिंग अकादमी को आवंटित भूमि के लिए प्रीमियम माफ करने को मंजूरी दी

गुवाहाटी, 9 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि असम मंत्रिमंडल ने आवंटित भूमि के लिए ‘सेटलमेंट प्रीमियम’ (बंदोबस्त शुल्क) की माफी को मंजूरी देकर गुवाहाटी के पास हुदुपूर गांव में प्रस्तावित 'लवलीना बॉक्सिंग अकादमी' के राह की बाधाएं दूर कर दी हैं।

शर्मा ने यहां एक बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि भारतीय खेलों में इस चैंपियन मुक्केबाज की उपलब्धियों और योगदान के सम्मान में, कैबिनेट ने 'लवलीना बॉक्सिंग अकादमी' को आवंटित भूमि के प्रीमियम को माफ करने की मंजूरी दे दी है।

यह भूमि बंदोबस्त 1 रुपये की नाममात्र दर पर मंजूर किया गया था।

यह छूट हुदुपूर गांव में स्थित 3 बीघा से अधिक भूमि से संबंधित है।

इस निर्णय का उद्देश्य खेल के बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करना और असम में बॉक्सिंग व अन्य खेल विधाओं के विकास को प्रोत्साहित करना है।

भाषा दिलीप पवनेश

पवनेश