Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

एपीएल: चोला चीफ्स ने काकतीय नाइट्स को हराया

हैदराबाद, नौ अक्टूबर (भाषा) चोला चीफ्स ने शुक्रवार को यहां काकतीय नाइट्स को 6-2 से हराकर तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे चरण में अपनी पहली जीत दर्ज की।

चीफ्स ने हर सेट की शुरूआत में अपने कंपाउंड तीरदाजों के जरिए दबाव बनाने की रणनीति अपनाई जो सफल रही।

टीम की ओर से एपीएल में पदार्पण करने वाली कोलंबिया की अलेजांद्रा उस्कियानो ने अपने सभी आठ तीर में 10-10 अंक हासिल किए।

इस तरह अभी तक दो मैच में दोनों टीम ने अभी तक एक एक जीत दर्ज की जबकि उनके खाते में एक एक हार है।

भाषा

नमिता मोना

मोना