Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सीबीआई ने जाली नोट मामले में 14 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जाली नोटों से जुड़े मामले में 14 साल से अधिक समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी मोहम्मद इस्माइल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शेख पर पुडुचेरी में 1,000 रुपये के जाली नोटों का उपयोग करने और उन्हें बदलने में शामिल होने का आरोप है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश