मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 13 अक्टूबर को खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत 25,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी करेगा। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आरबीआई ने इस नीलामी के लिए छह सरकारी प्रतिभूतियों की पेशकश की है। इनकी परिपक्वता अवधि मार्च 2030 से अप्रैल 2034 के बीच है।
अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई ने छह प्रतिभूतियों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग बिक्री राशि तय नहीं की है। केंद्रीय बैंक को यह तय करने का अधिकार होगा कि प्रत्येक प्रतिभूति की कितनी राशि बेची जाए।
खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत केंद्रीय बैंक सरकारी प्रतिभूतियां बेचकर बैंकिंग प्रणाली से नकदी निकालता है।
आठ अक्टूबर तक बैंकिंग प्रणाली में करीब 3.88 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी होने का अनुमान है।
भाषा योगेश रमण
रमण