Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

स्क्वायर यार्ड्स ने जुटाए 900 करोड़ रुपये, ‘यूनिकॉर्न’ कंपनी बनी

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की सलाहकार कंपनी स्क्वायर यार्ड्स ने कारोबार विस्तार और कर्ज चुकाने के लिए निवेशकों से 900 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 900 करोड़ रुपये ऋण और इक्विटी के ज़रिये जुटाए हैं।

निवेश का नेतृत्व ईएएए अल्टरनेटिव्स ने किया, जबकि वैश्विक कॉरपोरेट ऋण प्रबंधक म्यूजिनिक एंड को. ने भी इसमें भागीदारी की।

स्क्वायर यार्ड्स ने कहा कि यह इक्विटी कोष उसके पिछले दौर की तुलना में ज़्यादा मूल्यांकन पर जुटाया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह कोष एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर जुटाया गया, जिससे कंपनी को यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली कंपनी) का दर्जा हासिल करने में मदद मिली।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय सालाना आधार पर 48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,086 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 3.7 गुना बढ़कर 176 करोड़ रुपये हो गई।

स्क्वायर यार्ड्स संपत्ति खरीद-बिक्री, गृह ऋण, आंतरिक सज्जा तथा संपत्ति प्रबंधन सहित एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है।

स्क्वायर यार्ड्स ने कहा कि वह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की भी तैयारी कर रही है।

भाषा

यासिर अजय

अजय