Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

नोएडा सेक्टर 119 की सोसायटी में AC फटने से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 21वें फ्लोर पर एक फ्लैट के अंदर लगे एसी में अचानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें पूरे फ्लैट में फैल गईं। आग की ऊंची लपटों और उससे उठते घने काले धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया।

घटनास्थल पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसायटी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। इस घटना के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

दमकल विभाग के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर में स्थित फ्लेट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद है। सीएफओ गौतमबुद्धनगर व स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग बुझाई जा रही है। अभी तक की जानकारी मै कोई फंसा नहीं है, कोई जनहानि नही है।