Breaking News

ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुणे पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन की 7 दिन की रिमांड मांगी     |  

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 39वां विमान

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) अकासा एयर ने बोइंग 737 मैक्स को अपने बेड़े में 39वें विमान के रूप में सोमवार को शामिल कर लिया है।

एयरलाइन लगभग चार वर्ष से परिचालन कर रही है और इसने वर्ष 2026 में अब तक अपने बेड़े में आठ नए विमान जोड़े हैं।

वीटी-वाईबीपी पंजीकरण संख्या वाला बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान सोमवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा।

अकासा एयर ने बोइंग 737 मैक्स विमान के 226 ऑर्डर दिए है। इनमें से शेष 187 विमानों की आपूर्ति अगले छह वर्षों में की जानी है। वर्तमान में कंपनी 27 घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं संचालित कर रही है।

भाषा यासिर अजय

अजय