Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे     |   पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा     |   राहुल गांधी आज शाम 5.30 बजे खड़गे से करेंगे मुलाकात     |   करनाल: सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग     |   भोपाल: निशातपुरा इलाके में लगी आग, चपेट में कमर्शल बिल्डिंग     |  

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नये चयनकर्ता और नयी टेस्ट टीम का ऐलान किया

लंदन, 13 मई (एपी) एशेज श्रृंखला में हार के मद्देनजर आत्ममंथन के दौर के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार विदेशी राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया है और नयी टेस्ट टीम चुनी है ।

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को चयनकर्ता बनाया गया है जो 2018 के बाद से छह इंग्लिश काउंटी टीमों के लिये खेल चुके हैं और डरहम के क्रिकेट निदेशक भी रहे हैं जहां उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ काम किया है ।

इंग्लैंड के पास ब्रेंडन मैकुलम जैसा विदेशी मुख्य कोच है ।

नॉर्थ अब ल्यूक राइट की जगह लेंगे जो तीन साल इस पद पर रहे ।

एशेज श्रृंखला में मिली 1 . 4 से हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ चार जून से शुरू हो रही श्रृंखला के लिये सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और तीसरे नंबर के बल्लेबाज ओली पोप को टीम में जगह नहीं मिली है ।

जोफ्रा आर्चर टी20 व्यस्तताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं जबकि ब्रायडन कार्स और मार्क वुड चोटिल है ।

पहले टेस्ट के लिये टीम इस प्रकार है :

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गुस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर