Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे     |   पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा     |   राहुल गांधी आज शाम 5.30 बजे खड़गे से करेंगे मुलाकात     |   करनाल: सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग     |   भोपाल: निशातपुरा इलाके में लगी आग, चपेट में कमर्शल बिल्डिंग     |  

शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक

शिमला, 13 मई (भाषा) बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की खाची घाटी में दुपहिया वाहन के एक शोरूम में भीषण आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य कार्ट रोड पर स्थित हीरो-होंडा शोरूम में आग लग गयी जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

उसने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, पांच दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में खड़ी मोटरसाइकिलें, स्कूटर और एक कार जलकर राख हो गये।

अधिकारियों के मुताबिक, संपत्ति को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा मनीषा

मनीषा