Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

राजस्थान: एसीबी ने जल जीवन मिशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री जोशी को गिरफ्तार किया

जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) में 900 करोड़ रुपए के कथित घोटाला मामले में बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जोशी को बृहस्पतिवार तड़के जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के प्रवक्ता के अनुसार विशेष जांच दल (एसआईटी) सुबह करीब पांच बजे जोशी के आवास पर पहुंची और 'जल जीवन मिशन' के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उन्हें हिरासत में ले लिया।

इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में जोशी को गिरफ़्तार किया था। वह करीब सात महीने तक जेल में रहे जिसके बाद दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।

एसीबी के अनुसार जोशी पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया और टेंडर देने के बदले रिश्वत ली।

एसीबी ने 2024 के अंत में पूर्व मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि तीन अन्य अब भी फ़रार हैं।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना