Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

एशियाई खेलों के ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, 53kg वर्ग में मीनाक्षी से मिली शिकस्त

New Delhi: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर होने के बाद कहा कि वह ‘फेल नहीं हुई है’ और संकल्प लिया कि वह और भी मजबूती से वापसी करेंगी।

महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, ‘‘मैं फेल नहीं हुई हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी। मैं एक तरफ थी और बाकी सब दूसरी तरफ।’’

विनेश ने यह बात भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ अपनी लंबे समय से चल रही लड़ाई के संदर्भ में कही। दिल्ली उच्च न्यायालय से पक्ष में फैसला आने के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय ने ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी।

विनेश ने कहा, ‘‘मुझे हर अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। मुझे उचित मौका नहीं मिला।’’ उन्होंने वापसी का भी संकल्प लिया और कहा कि वह अपनी तैयारी जारी रखेंगी। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह अगली दफा किस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।