Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मोदी ने बांग्लादेशी नागरिकों के बंगाल में घुसपैठ करने के प्रयास को नाकाम कर दिया: सावंत

पणजी, छह मई (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के राज्य में घुसपैठ करने के प्रयासों को विफल कर दिया।

सावंत ने वास्को में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने का जिम्मा उठाया है।

उन्होंने याद दिलाया कि भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों के कारण ही पश्चिम बंगाल भारत के साथ रहा।

उन्होंने कहा, 'एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठिए पश्चिम बंगाल पर हमला करते, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हालिया चुनाव में इसे नाकाम कर दिया।'

उन्होंने कहा, 'इसीलिए पश्चिम बंगाल की जनता ने मोदी जी को आशीर्वाद दिया।'

सावंत ने कहा कि उनकी सरकार ने धर्म के आधार पर लोगों को बांटने के किसी भी प्रयास को कभी बर्दाश्त नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'विपक्षी दल हमेशा समुदायों को बांटने का काम करते हैं, लेकिन मेरी सरकार ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया है।'

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

अविनाश