Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

मुख्यमंत्री के चयन के सिलसिले में पार्टी विधायकों से मुलाकात करने केरल पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक

तिरुवनंतपुरम, छह मई (भाषा) कांग्रेस बृहस्पतिवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

एआईसीसी के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन बुधवार शाम राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। वे मुख्यमंत्री के चयन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेंगे।

सभी विधायकों को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल होने के लिए यहां पार्टी मुख्यालय बुलाया गया है। पर्यवेक्षक संभवतः विधायकों से व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात करेंगे।

पर्यवेक्षक राज्य में कांग्रेस सहयोगी दलों से भी मिलेंगे और उनकी राय लेकर नयी दिल्ली लौटेंगे।

तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने केपीसीसी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी और महासचिव दीपा दासमुंशी से चर्चा की।

बाद में मीडिया से बात करते हुए माकन ने कहा कि सीएलपी बैठक बृहस्पतिवार को होगी और वे उसी के लिए केरल आए हैं।

वासनिक ने कहा कि केरल की प्रभारी दीपा दासमुंशी हैं और बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, इसका निर्णय वही लेंगी।

मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में रमेश चेन्नीथला, वी. डी. सतीशन और के. सी. वेणुगोपाल शामिल हैं।

चेन्नीथला और सतीशन क्रमशः हरिपद और परवूर से विधायक चुने गए हैं, जबकि वेणुगोपाल ने चुनाव नहीं लड़ा था।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश