Breaking News

बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने ग     |   गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |  

बिहार: अररिया जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

अररिया , 23 मार्च (भाषा) बिहार के अररिया जिले में रविवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना पलासी और बथनाहा के बीच चौहान टोला के पास चार लेन सड़क पर हुई, जो नरपतगंज थाना क्षेत्र में आता है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद अरबाज, समीर और अशरफ के रूप में हुई है। तीनों पड़ोसी सुपौल जिले के निवासी थे और उनकी उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।

फरविशगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मुकेश कुमार साहा ने कहा, ‘‘सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बथनाहा से नरपतगंज की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

भाषा कैलाश धीरज

धीरज